झारखंड

भाजपा घोड़ाबांधा मंडल की बैठक में बूथ सशक्तीकरण और शक्ति केंद्र पर जोर, मीरा मुंडा ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

Published

on

जमशेदपुर। भाजपा के घोड़ाबांधा मंडल की बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष दीपक पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, मंडल के वरीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, उपाध्यक्ष और पंचायत समिति सदस्य आशीष पाल, नीरज शर्मा, रूपेश सिंह, बिनोद कुमार, कृष्ण कुमार बारी, सुशीला सरदार समेत मंडल के सभी मंच मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में वक्ताओं ने बूथ सशक्तीकरण और शक्ति केंद्र को मजबूत करने पर गहन चर्चा की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया, ताकि राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार का गठन हो सके।

यह भी पढ़ें : लौह नगरी जमशेदपुर आगमन पर बस्ती विकास समिति ने महामहिम रघुवर दास का स्वागत किया।

मीरा मुंडा ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे चुनावों के दौरान पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को हर स्तर पर मजबूत करें।

जिला महामंत्री अनिल मोदी ने भी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए ठोस प्रयास करने की अपील की और कहा कि संगठन की सफलता ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी।

बैठक में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी चुनावों के लिए पूरी तत्परता से काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version