झारखंड

लौह नगरी जमशेदपुर आगमन पर बस्ती विकास समिति ने महामहिम रघुवर दास का स्वागत किया।

Published

on

जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, ओडिशा के राज्यपाल और बस्ती विकास समिति के संस्थापक रघुवर दास का जमशेदपुर आगमन पर सोनारी एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बस्ती विकास के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत किया। पांच दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे राज्यपाल रघुवर दास कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्री दास ने कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण तरीके से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान मुख्य रूप से कमलेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुशांत पंडा, राकेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मिंटू मिश्रा, खेमू साहू, देवेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर मिश्र, कुलवंत सिंह बती, अमरजीत सिंह राजा, संतोष सेठ, बस्ती विकास समिति के मित्रू प्रधान जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिंह, नीलू मछुआ, रानी ठाकुर, संतोष ठाकुर, जीवन साहू, जुगनु सिंह, सूरज सिंह, विकास दास, धर्मेन्द्र प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : युवा किसानों को मिलेगा विदेश में प्रशिक्षण, पहले चरण में 100 का होगा चयन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version