TNF News

Farming with new technology: नई तकनीक से खेती कर किसान बढ़ाएं अपनी आमदनी : मुखिया श्रीमती सिंगो मुर्मू

Published

on

Farmers should increase their income by farming with new technology: Mukhiya Smt. Singo Murmu

लुआबासा, जमशेदपुर : लुआबासा गांव में आधुनिक तकनीक से खेती की एक नई पहल की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों की आमदनी में वृद्धि करना है। एनएच-33 के समीप चांदनी चौक से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में आटि पुआल मशरूम प्रा. लिमिटेड कंपनी “वंदोवान” द्वारा स्वीट पोटैटो और मशरूम की समवर्ती खेती की शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. अमरेश महतो, पंचायत की मुखिया श्रीमती सिंगो मुर्मू और दीनबंधु ट्रस्ट के महासचिव सह वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह उन्नत खेती कार्य प्रगतिशील किसान रंजन महतो की एक बीघा जमीन पर शुरू किया गया है, जिनका नाम उद्योग आधार में पंजीकृत कराया गया।

THE NEWS FRAME

डॉ. अमरेश महतो ने बताया कि यह स्वीट पोटैटो कम चीनी और ग्लूकोज रहित होता है, जो कैंसर, मधुमेह और गैस्ट्रिक रोगों के लिए उपयोगी है। साथ ही, इसी खेत में पेडीस्ट्रा प्रजाति का मशरूम भी उगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत इस नई तकनीक को पूरे देश में लागू कर किसानों को कम लागत और कम मेहनत में अधिक लाभ पहुंचाने की योजना है।

Read more : “इतिहास में दर्ज सच्चाई को झुठलाने की कोशिश ना करें बीजेपी अध्यक्ष” – जम्मी भास्कर 

किसान रंजन महतो ने बताया कि अगर फसल बेहतर रही तो वे भविष्य में और अधिक भूमि पर इस तकनीक से खेती करेंगे। उन्होंने आगे चलकर कसाबा और सीआर धान 310 की खेती करने की भी इच्छा जताई।

डॉ. महतो ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में एरारोट और शुगर-फ्री स्टेविया की खेती भी यहां की जाएगी।

मुखिया श्रीमती सिंगो मुर्मू ने इस तकनीक की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने अन्य किसानों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी इस नई पद्धति को अपनाएं और अपनी आमदनी बढ़ाएं।

इस अवसर पर सत्य नाथ महतो, बादल महतो, रंजीत महतो, हिमांशु महतो, सुभाष चंद्र महतो, मिनौति महतो, बसंती महतो, फुलमनी महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version