TNF News

लायंस क्लब भारत के सदस्यों ने लगाया फलदार पौधा।

Published

on

जमशेदपुर : 23 जून – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा बारीडीह पोस्ट ऑफिस मैदान में फलदार पौधों को लगाया गया। इस पौधारोपण का उद्देश्य पौधा लगाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। इसलिए पौधारोपण करने के बाद क्लब के सदस्यों द्वारा आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़े :भरत सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जिसमें उन्हें बताया गया कि पौधारोपण एक ऐसी गतिविधि है, जिसे हम सभी अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। पेड़ पारिस्थितिक संतुलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और पेड़ों की रक्षा करके और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :विश्व योग दिवस के अवसर पर संभव संस्था ने बाल ज्ञान पीठ हाई स्कूल में योग के प्रति बच्चों को किया जागरूक।

इस दौरान क्लब के लायन करन गोराई, लायंन राहुल सिंह, राजू गोराई, आकाश रजक, सुखदेव गोराई, अमित कुमार, राजू टुडू आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version