झारखंड

जमशेदपुर से दौड़कर अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन करके लौटे युवाओं का पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने किया सम्मान

Published

on

जमशेदपुर: विगत 11 मार्च को पारडीह काली मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शहर से पाँच युवा अयोध्या के लिए रवाना हुए। जिनमें विशाल कुमार तिवारी सनी तिवारी अमन कुमार सिंह दौड़कर और आयुष कुमार एवं मनीष ने फोर व्हीलर से इनका सहयोग प्रदान करने का काम किया। ये युवा 14 दिन दौड़ने के बाद 24 मार्च रात्रि 10.30 बजे अयोध्या मंदिर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह राम भक्तों ने इनके खाने पीने एवं गाड़ी में तेल की व्यवस्था कराई। ये युवा सेना में भर्ती होने की तैयारी करते हैं। और एक खिलाड़ी के रूप में अपना कैरियर बनाने के लिये प्रयासरत हैं।

इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष श्री शिवपूजन सिंह के संयुक्त सहयोग से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जबकि सहारा सिटी मानगो कॉलोनी के श्रीकांत मेहता अशोक नैय्यर एवं अशोक गुप्ता ने स्पोर्ट्स शु प्रदान करने का काम किया। तीनों सेना से सेवानिवृत सदस्यों ने माला पहनाकर मिठाई खिलाया और इन युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील सिंह के नेतृत्व में जिला सचिव दिनेश सिंह मानगो नगर संयोजक मिथिलेश सिंह हंसराज सिंह सतनाम सिंह अशोक श्रीवास्तव महेश कुमार प्रमोद कुमार कन्हैया शर्मा महेश कुमार यू के सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़े: कॉपरेटिव कॉलेज एवं एल.बी.एस.एम कॉलेज में रिसिविंग एवं डिस्पैच सेंटर को लेकर आवश्यक तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version