झारखंड

वंशवाद की राजनीति से झारखंड की जनता का विकास संभव नहीं : डिंपल चौबे

Published

on

धनबाद (जय कुमार): झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा जेबीकेएस की सिजुआ और महुदा में हुई बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद महानगर अध्यक्ष डिंपल चौबे ने कहा कि झारखंड बने 24 साल हो गए हैं, लेकिन इन 24 सालों में सभी राजनीतिक दल झारखंड की जनता को उसका हक दिलाने में विफल रहे हैं। झारखंड में वंशवाद की राजनीति शुरू से चली आ रही है और जब तक वंशवाद की राजनीति रहेगी, झारखंड की जनता को उसका हक नहीं मिल पाएगा। 24 साल बाद झारखंड को विकल्प के रूप में टाइगर जयराम महतो मिले हैं।

यह भी पढ़ें : वन क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासी भाई-बहनों को वन पट्टा देने का वादा हेमंत सरकार कब पूरा करेगी- गीता कोड़ा

हमें सभी वर्गों, सभी समुदायों का समर्थन मिल रहा है। निश्चित रूप से आने वाले समय में झारखंडियों को उनका हक जरूर मिलेगा। आज झारखंड के पुरुष हों या महिलाएं, दो-चार हजार रुपये में काम करने को मजबूर हैं और एक तरफ झारखंड के नेताओं को देश में सबसे ज्यादा वेतन और सुविधाएं मिल रही हैं और आम लोग सुविधाओं के अभाव में बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। निश्चित रूप से अब जनता जाग चुकी है और पिछले 24 वर्षों से सभी राजनीतिक दलों की विचारधारा को समझ चुकी है।

आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे राजनीतिक दलों को करारा जवाब देगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की केंद्रीय महासचिव रजनी रवानी, सचिव आशा महतो, कोषाध्यक्ष भगवती देवी, संगठन सचिव आरती कुमारी, बसंती देवी, उषा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राधिका देवी, कविता देवी, उर्मिला देवी, बिंदु देवी समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version