क्राइम

क्राइम डायरी: जानवरों वाला लगाया इंजेक्शन फिर उड़ा दिया गुप्तांग।

Published

on

जानवरों वाला लगाया इंजेक्शन फिर उड़ा दिया गुप्तांग।

क्राइम डायरी: उत्तरप्रदेश राज्य के मऊ जिला के कोपागंज थाना क्षेत्र में हुई एक दरिंदगी की घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है।

पुलिस ने राजफाश करके दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने एक किशोर के गुप्तांग को ही काट दिया। पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने बताया कि आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकारा है और इस हमले के पीछे के कारणों को भी सामने लाया है।

घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया

आरोपी भरत यादव की शादी किशोर के बहन के साथ तय थी, जिसके पीछे घटना का मुख्य कारण बना। समारोह में ही आरोपी ने किशोर की बहन को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद उसकी बहन ने आरोपी से संपर्क तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपी ने किशोर की बहन को डराने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें : Crime Jamshedpur: 02 देशी पिस्तौल, 03 मैगजीन, 12 जिंदा गोली, 03 खोखा तथा 01 देसी कट्टा के साथ कुख्यात अभियुक्त गिरफ्तार

जानवरों वाला लगाया इंजेक्शन

दरिंदगी का यह अंजाम 25 अप्रैल को हुआ, जब आरोपी अपने साथीयों के साथ किशोर को एक दुकान के बहाने एकांत में ले गया और जबरजस्ती जानवरों को लगने वाला इंजेक्शन लगाया और किशोर के बेहोशी की हालत में आते ही आरोपी ने उसके गुप्तांग को काट, फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपितों से दो मास्क, गमछा, सिरिंज, और अन्य आवश्यक सामग्री बरामद किया है, जिसका उपयोग उन्होंने घातक हमले में किया था। किशोर का इलाज लखनऊ में चल रहा है, पुलिस अभी भी मामले की जांच जारी रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version