क्राइम
सारंडा में पुलिस का ऑपरेशन, जवानों ने ध्वस्त किये 5 नक्सली बंकर
चाईबासा (जय कुमार): पश्चिम सिंहभूम जिले में जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जराईकेला थानान्तर्गत वन क्षेत्र कुलपाबुरू के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में 05 (पॉच) नक्सली बंकर (Bunkers) को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया।, गौरतलब है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
Read more : सप्तऋषि गुरुकुल में अनाथ बच्चों को मिलेगा सम्मान, IPTA का 354वां बैठक आयोजन
पुलिस को सूचना मिलने पर आज एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया
अभियान के दौरान जराईकेला थानान्तर्गत वन क्षेत्र कुलपाबुरू के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में 05 (पॉच) नक्सली बंकर (Bunkers) को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया।
संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
अभियान दल में शामिलः-
1. चाईबासा जिला पुलिस
2. झारखण्ड जगुआर
3. कोबरा 203 BΝ. 209 ΒΝ.
4. सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN,