झारखंड

महगाई और बेरोजगारी के खिलाफ साकची मुख्य गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर |  झारखण्ड 

आज दिनांक 13.01.2024 को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में साकची मुख्य गोलचक्कर पर महगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया.

इस प्रदर्शन में मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश के संयुक्त सचिव रईस अफरीदी थे. जमशेदपुर महानगर की टीम ने  टोकरी में मंगाई और बेरोजगारी का पोस्टर लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी के अधिकारियों ने बारी बारी से देश में बढ़ती मंगाई और बेरोजगारी के बारे में जनता को बताया. 

आज के समय गृहणी को इस महंगाई के कारण बहुत ही परेशान है। युवा बेरोजगारी की मार झेल रही है लेकिन वर्तमान सरकार के कान में जू नही रेंग रही है। 

अगर सरकार आने वाले समय में महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश नहीं लगाई तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी.

हमारे इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर तीन महिला शक्ति नीतू सिंह, प्रमिला देवी और कल्पना देवी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा.

इस कार्य में मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी जी, महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर जिला सहसचिव संकर ठाकुर, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सह सचिव अफ्रोश खान, महानगर सहसचिव मनीष सिंह,पूनम शर्मा, अंजना भट्टाचार्य एवं भारी संख्या में  कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version