TNF News

मंजीत सिंह ने मीडिया के माध्यम से जिला पुलिस प्रशासन से की अपील, जल्द न्याय मिलने की लगाई आस।

Published

on

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से गुहार : मंजीत सिंह ने मीडिया के माध्यम से जिला पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उनके द्वारा दर्ज मामलों में जल्द से जल्द न्यायिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

जमशेदपुर: रवि ट्रांसपोर्ट सर्विसेस के संचालक मंजीत सिंह ने जिला पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके द्वारा दर्ज कराए गए विभिन्न आपराधिक मामलों में अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा रविंदर सिंह, मनमीत कौर, मनजोत सिंह, हर्षवीर सिंह, तर्जित सिंह, अमरदीप कौर एवं अन्य के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुकदमे दायर किए गए हैं, जो वर्तमान में अनुसंधान के अधीन हैं।

Read more : आज़ादनगर थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले में इमरान उर्फ विक्की गिरफ्तार

दायर मामलों का विवरण:

  • चांडिल थाना कांड संख्या 215/2024 (दिनांक 17.09.2024) – भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115(2), 117(2), 352, 351(2), 74, 79, 316(2), 318(4), 304(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज।
  • सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 05/2025 (दिनांक 12.01.2025) – धारा 338, 336, 340, 316, 318, 61(2) के तहत मामला दर्ज।
  • साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 74/2023 (दिनांक 08.12.2023) – भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 379, 420 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (B) के तहत मामला दर्ज।
  • बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 21/2024 (दिनांक 22.01.2024) – धारा 406, 420, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज।
  • गोलमुरी थाना कांड संख्या 09/2025 (दिनांक 17.01.2025) – धारा 406, 408, 419, 420, 467, 468, 471, 72, 34 के तहत मामला दर्ज।

पुलिस की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

मंजीत सिंह ने बताया कि इन सभी मामलों में अनुसंधानकर्ता द्वारा उनका एवं गवाहों का बयान दर्ज करने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से अभियुक्तों को लाभ पहुंचा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौखिक एवं लिखित रूप से मामले की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version