क्राइम

आज़ादनगर थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले में इमरान उर्फ विक्की गिरफ्तार

Published

on

जमशेदपुर, 03 अप्रैल 2025: आज़ादनगर थाना क्षेत्र के कांड संख्या 25/2025 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मो० इमरान उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले से ही एक अन्य अभियुक्त मोनी इमरान उर्फ कटप्पा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

घटना का विवरण: 01 अप्रैल 2025 को आज़ादनगर थाना क्षेत्र के आसमा मस्जिद रोड नंबर 17 के समीप फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें मो० करीम को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। पुलिस ने मौके से फायरिंग में प्रयुक्त गोली का एक खोखा बरामद किया था।

Read more : 200 अज्ञात युवकों पर भवन ध्वस्त करने का आरोप, बाउंसर के रूप में कर रहे थे काम

गिरफ्तारी की प्रक्रिया: 02 अप्रैल 2025 को रात 9:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त मो० इमरान उर्फ विक्की तामोलिया मोड़ के पास गाड़ी पकड़कर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तामोलिया मोड़ पर छापेमारी की, जहां अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो० इमरान उर्फ विक्की (उम्र 29 वर्ष), पिता शमीन खान उर्फ पप्पू खान, निवासी फ्लैट नंबर 503, स्काई टच सोसायटी, नियर चेपापुल, आज़ादनगर, थाना आज़ादनगर, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) बताया। उसने फायरिंग की घटना में संलिप्तता स्वीकार की।

बरामदगी: गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने पहले ही घटनास्थल से फायरिंग में प्रयुक्त गोली का खोखा जब्त कर लिया था।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

  • श्री बच्चनदेव कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा।
  • चन्दन कुमार, थाना प्रभारी, आज़ादनगर थाना।
  • पु० अ० नि० मनीष कुमार राय।
  • पु० अ० नि० पवन कुमार।
  • पु० अ० नि० श्रीकांत कुमार।
  • स० अ० नि० अमित कुमार हेम्ब्रम।
  • आरक्षी चन्द्रशेखर राय।
  • आरक्षी राम किशोर।
  • गृह चालक प्रभु कुमार।

न्यायिक प्रक्रिया: गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और इस मामले से जुड़े अन्य संभावित अपराधियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version