Election

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए जताया आभार, शीतला माता मंदिर में की पूजा

Published

on

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सफल मतदान संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सभी मतदाताओं, मतदानकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जमशेदपुर पूर्वी के सम्माननीय मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और क्षेत्र में लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखा।

पूर्णिमा साहू ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “मैं जमशेदपुर पूर्वी के सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने जिम्मेदारीपूर्वक अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत किया।” उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने न केवल पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुँचाया, बल्कि चुनाव के दिन पूरी तत्परता से मतदाताओं को समर्थन देने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें : पोटका विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा संग किया मतदान।

पूर्णिमा साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों और मतदान कर्मियों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारी और तत्परता ने चुनाव प्रक्रिया को शांति और सुचारू रूप से संचालित किया। उन्होंने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य करने की आशा व्यक्त की।

चुनाव से पहले, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में जाकर सभी इष्ट देवी-देवताओं का विधिवत दर्शन और पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आशीर्वाद प्राप्त कर जमशेदपुर पूर्वी की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मतदान के दौरान, उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर मतदान की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version