झारखंड

पोटका विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा संग किया मतदान।

Published

on

जमशेदपुर : आज पोटका विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती मीरा मुंडा ने खरसावां स्थित खिलारिसाई पूर्व प्राथमिक विद्यालय बूथ पर अपने पति एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ लोकतंत्र के महापर्व मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के बाद, श्रीमती मुंडा अपने क्षेत्र में भ्रमण पर निकलीं और पोटका में शांतिपूर्वक व उत्साह से मतदान कर रहे सभी मतदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। पोटका में इस बार मतदान प्रतिशत 72% से अधिक रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपनी पत्नी व पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के साथ बूथ संख्या 172 पर सुबह करीब 10:25 बजे मतदान किया। मतदान के बाद श्री मुंडा ने कहा कि मतदान हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, और इसका उपयोग राज्य के हितों को ध्यान में रखकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव में भी भाग लेना चाहिए, जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने 1AC-2024 की घोषणा की: भारत के भविष्य के विकास के लिए दूरदर्शी थीम के साथ उद्योग अकादमिक कॉन्क्लेव

श्री मुंडा ने कहा कि उन्होंने यह मतदान राज्य के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया है। उन्हें विश्वास है कि खरसावां की जनता भी इसी भावना के साथ मतदान करेगी और उनके प्रत्याशी विजयी होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में निर्वाचित प्रतिनिधि नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।

वहीं, पोटका विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान अति आवश्यक है, इससे ही झारखंड का भविष्य तय होगा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है और लोगों की सोच में बदलाव आया है। इस बार लोग बदलाव चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version