झारखंड

भाजपा गोलमुरी मंडल की संगठनात्मक बैठक में बूथ मजबूती पर बनी रणनीति, विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं को किया आह्वान।

Published

on

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को नेपाली सेवा समिति के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने की। इस बैठक में जमशेदपुर लोकसभा क्लस्टर प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हलदर नारायण साह, मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी, प्रभारी दीपक झा और अन्य प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।

मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और मंडल द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पिछले दिनों में सम्पन्न हुए पार्टी के कार्यक्रमों और प्रयासों के बारे में भी बताया। बैठक के दौरान सभी उपस्थित नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया और पार्टी के पितृ पुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : लौह नगरी जमशेदपुर आगमन पर बस्ती विकास समिति ने महामहिम रघुवर दास का स्वागत किया।

विधायक भावना बोहरा ने अपने संबोधन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर मजबूती लाने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से पन्ना प्रमुखों के चयन और बूथ संरचना की दिशा में संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “मजबूत बूथ ही विजय की कुंजी है। बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करें।”

भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की नाकामी और वादाखिलाफी को जनता के बीच ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के पवित्र भावना से प्रेरित होकर काम करते हैं।

बैठक के दौरान गोलमुरी मंडल के प्रभारी एवं बर्मामाइंस मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक झा ने विषय प्रवेश कराया। मंच संचालन मंडल महामंत्री अशोक सामंत और धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री नरेंद्र ओझा ने किया।

बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version