झारखंड

पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ तिमाही बैठक संपन्न

Published

on

जमशेदपुर: सेना के तीनों अंगों (जल, थल और वायु सेना) से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं जवानों के कल्याणार्थ एक तिमाही बैठक आर्मी कैंप स्थित फैमिली वेलफेयर सेंटर में संपन्न हुई। बैठक की अगुवाई कर्नल किशोर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल तकीर मुंतखाब और कर्नल रजनीश शर्मा ने की, जिसमें लौहनगरी के जांबाज गौरव सैनिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कर्नल किशोर सिंह ने सभी सैनिकों एवं वीर नारियों को SPARSH (स्पर्श) पोर्टल में माइग्रेट होने का आग्रह किया। उन्होंने उन सैनिकों से समय रहते अपने व्यक्तिगत डेटा में त्रुटियों को सुधारने का भी आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने उन सैनिकों को चिन्हित करने और मदद करने की अपील की, जिन्होंने अभी तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है। बैठक में जिला स्तर पर सैनिक आराम घर बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने बेसहारा महिलाओं का हाल जाना, डिमना स्थित ओल्ड ऐज होम पहुंचीं

लेफ्टिनेंट कर्नल तकीर मुंतखाब ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय सैनिक संगठनों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक सैनिकों तक जानकारी पहुँचाने में सहयोग करें।

वहीं, कर्नल रजनीश शर्मा ने कल्याणकारी योजनाओं, ईसीएचएस (ECHS) में इलाज की बेहतर सुविधा, स्थानीय अस्पतालों के इम्पैनलमेंट और आर्मी कैंप को “क्लीन एवं ग्रीन” बनाने की योजनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने भविष्य में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जाने वाले बदलावों पर भी चर्चा की।

बैठक में विवेक सिंह, भूषण सिंह, डॉ. कमल शुक्ला और सुशील कुमार सिंह ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। आगामी 21 दिसंबर को रांची में आयोजित सैनिक रैली में सभी को शामिल होकर अपनी समस्याएं रखने का आवाह्न किया गया।

सिख रेजिमेंट के सूबेदार गोपाल सिंह ने SPARSH पोर्टल की जानकारी देते हुए सोमवार को ईसीएचएस में होने वाले सहयोग शिविर में उपस्थित होने का आग्रह किया।

इस बैठक को सफल बनाने में दिनेश सिंह, शिवेंदु शेखर, कुँवर सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज ठाकुर, सुनील कुमार, अशोक श्रीवास्तव, कन्हैया कुमार शर्मा, शेख अनवर, कोमल दुबे, जयराम सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजय त्रिपाठी और ब्रज किशोर सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version