झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे द्वारा बंटी सिंह के घर पर पथराव, महिलाओं के साथ हाथापाई

Published

on

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू ने जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह के घर पर पथराव किया। यह घटना रविवार रात को हुई जब कमलेश साहू और उनके समर्थकों ने बंटी सिंह के घर पर हमला किया और महिलाओं के साथ हाथापाई की। घटना के दौरान, महिलाओं के कपड़े भी फाड़ दिए गए।

इस घटना के बाद, आक्रोशित लोगों ने कमलेश साहू को पकड़ कर बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद और सीतारामडेरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में डॉक्टर्स डे समारोह का आयोजन।

जानकारी मिली है की पुलिस ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कमलेश साहू को हेलमेट पहना कर भीड़ से छुड़ाया और अपने साथ ले गई। इस घटना में मयूर नाथ मुखी नामक युवक घायल हो गया, जिसका बायां पैर टूट गया है।

घटना का विवाद एक फुटबॉल टूर्नामेंट से शुरू हुआ था, जब कमलेश साहू के समर्थकों ने मैच के दौरान हंगामा किया। बाद में, जब मयूर नाथ मुखी और बंटी सिंह हनुमान मंदिर के पास खड़े थे, तभी कमलेश साहू और उनके समर्थकों ने उन पर हमला किया।

पुलिस ने किसी तरह कमलेश को मौके से निकाला और आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर नारेबाजी की। इस मामले में बृज किशोर के बयान पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें : राजधानी रांची के धुर्वा में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

वीडियो देखें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version