क्राइम

राजधानी रांची के धुर्वा में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Published

on

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा में आज बेखौफ अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर गोलियों की बौछार कर दी। उन्हें कई गोलियां लगी हैं और गंभीर रूप से घायल अवस्था में धुर्वा के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सरेआम हुई इस वारदात के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और बड़ी संख्या में लोग हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और भरोसा दिलाया कि हमलावर चाहे जो भी हो, उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। भागते हुए हमलावरों का एक पिस्टल मौके पर ही छूट गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि वेद प्रकाश सिंह पर गोली किसने और क्यों चलाई।

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील यूआईएसएल के पीएचएस विभाग ने काशीडीह डिपो में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

कुछ लोगों का कहना है कि वेद सिंह आम जनता के दुख-दर्द को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं, जिसके चलते उनके कुछ दुश्मन बन गए थे। नेक दिल इंसान वेद प्रकाश सिंह धुर्वा में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

घटना के संबंध में बताया गया कि पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह अक्सर शाम को धुर्वा बस स्टैंड के पास एक चाय की दुकान पर आते थे। आज शाम भी वह वहीं बैठे हुए थे, तभी तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगते ही वे वहीं गिर पड़े। खबर है कि उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। हमलावर गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को भाग निकले बदमाशों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं।

इस घटना के बाद कुछ लोगों ने पुलिस प्रशासन की कड़ी आलोचना की। वारदात के बाद रांची पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी है वहीँ कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version