झारखंड

टोकलो हाट बाजार में फूस का मकान गिरने से दो लोग घायल, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती

Published

on

चक्रधरपुर (जय कुमार): मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत टोकलो हाट बाजार में फूस का मकान गिरने से नीचे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को टोकलो में हाट लगा हुआ था।

अचानक बारिश होने लगी। टोकलो निवासी लखन गिलुवा और जेमा समद दोनों बारिश से बचने के लिए झोपड़ी के नीचे बैठे थे। इसी दौरान झोपड़ी का फूस का छप्पर अचानक गिर गया। जिससे नीचे बैठे दोनों लोग घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गगराई अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों से पूछताछ करते हुए इलाज में मदद की।

यह भी पढ़ें : कोल्हान हितैषी पुस्तकालय सह युवा क्लब जगन्नाथपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version