झारखंड

कोल्हान हितैषी पुस्तकालय सह युवा क्लब जगन्नाथपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन

Published

on

चाईबासा (जय कुमार): कोल्हान हितैषी पुस्तकालय सह युवा क्लब जगन्नाथपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका आयोजन बड़ानंदा ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य विकास केराई ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 40 वर्ष की आयु में देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने देश के 60 प्रतिशत युवाओं को सत्ता से जोड़ने के लिए न केवल 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, बल्कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगर निगम, नगर परिषद चुनाव में 21 वर्ष की आयु में चुनाव लड़ने का अधिकार भी दिया। सत्ता के विकेंद्रीकरण का विचार राजीव गांधी का था। इसके साथ ही उक्त चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देने की भावना और विचार भी उन्हीं का था।

यह भी पढ़ें : “अखिल भारतीय मूल निवासी अनुसूचित जाति सह SC-ST समाज का 21 अगस्त भारत बंद को पूर्ण समर्थन”

इतना ही नहीं, उन्होंने पंचायत को नीति निर्देशक तत्व के रूप में मूल संविधान में शामिल करने की पहल की थी। उनकी मृत्यु के बाद पीवी नरसिम्हा राव सरकार द्वारा 73वें, 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायत को मूल संविधान में शामिल किया गया।

नतीजतन, अब राज्य चुनाव आयोग को हर पांच साल में पंचायत चुनाव कराना अनिवार्य है। साथ ही, उन्होंने 1986 की शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया। कार्यशाला को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृत मांझी, उपेंद्र सिंकू, सुमंत ज्योति सिंकू, विनीत लागुरी, गार्दी लागुरी, विश्वनाथ बोबोंगा ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला में मुखिया जेना बोबोंगा, बुधराम बोबोंगा, सुधीर बोबोंगा, गांधी कोड़ा, कुश लागुरी, लव लागुरी, नरपति पिंगुआ, नागेंद्र बोबोंगा, समीर बोबोंगा, रामप्रसाद बोबोंगा, घनश्याम पिंगुआ, गोनो पूर्ति समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version