शिक्षा

जमशेदपुर: लिटिल फ्लावर स्कूल में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन

Published

on

पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर : आज दिनांक 25 अप्रैल 2024 को, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आदेशानुसार, टेल्को थाना अंतर्गत लिटिल फ्लावर स्कूल (LFS) के प्रबंधन टीम और जमशेदपुर यातायात पुलिस द्वारा स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के छात्र/छात्राओं और शिक्षकों के साथ यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के अनुपालन हेतु एक जागरूकता सह पैदल रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वापस स्कूल परिसर में ही समाप्त हुई। रैली के दौरान, छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर पकड़कर यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के संदेश दिए।

इसके साथ ही, स्कूल प्रबंधन और यातायात पुलिस द्वारा छात्रों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सुरक्षित और सुगम यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कई प्रेरक संदेश और नुक्कड़-नाटक, पोस्टर-पंपलेट आदि का भी वितरण किया गया।

THE NEWS FRAME

इस रैली का मुख्य उद्देश्य:

  • बच्चों और युवाओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना।
  • सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी समझाना।
  • उन्हें सड़कों पर सुरक्षित रहने के तरीके सिखाना।

यह भी पढ़ें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम के पृथक्करण की प्रारंभिक प्रक्रिया

यह रैली एक सफल आयोजन रहा और इसने बच्चों और युवाओं में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version