झारखंड

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य दिवस का आयोजन

Published

on

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा परिसर में वाणिज्य विभाग द्वारा दिनांक 05.08.2024 को अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस के अंतर्गत विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आज के कार्यक्रम की अध्यक्ष कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर अपने आशीर्वचनों से कार्यक्रम को प्रारंभ करने की अनुमति दी। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री शिव चौधरी एवं कंपनी सचिव श्री सुरोजित भूमिज ने छात्राओं को केंद्रीय बजट 2024 के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बजट 2024 में पूंजीगत लाभ में मूल्य सूचकांक को हटा दिया गया तथा मानक कटौती 75000 कर दी गई।

अध्यक्ष एवं वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. दीपा शरण ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा आज के दिन के महत्व को बताया। उन्होंने विभाग के वाणिज्य क्लब के बारे में बताया। कार्यक्रम को डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. ग्लोरिया पूर्ति और डॉ. छगनलाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भावना कुमारी और श्वेता पटेल ने किया। इसके बाद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। अंत में डॉ. ग्लोरिया पूर्ति ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पीएचडी परीक्षा का सफल आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version