झारखंड

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पीएचडी परीक्षा का सफल आयोजन।

Published

on

जमशेदपुर: महिला विश्वविद्यालय में दिसंबर 2023 से जून 2024 तक कोर्स वर्क किया गया। जिसके अंतिम सत्र की परीक्षाएं इसी अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जा रही हैं। इस परीक्षा में वाणिज्य से 8, हिंदी से 1, ओडिया से 1, अर्थशास्त्र से 4, अंग्रेजी से 2, गृह विज्ञान से 2, वनस्पति विज्ञान, राजनीति विज्ञान और संगीत से 2 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। इससे पहले इनकी माध्यमिक परीक्षा भी आयोजित की जा चुकी है।

परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जा रही है। परीक्षा विभाग द्वारा जल्द ही परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे और इसके बाद रजिस्ट्रेशन का काम भी तेजी से पूरा करने की योजना है। इससे शोध कार्य में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर विश्वविद्यालय में माननीय सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग डॉ. आशा लकड़ा और उनकी टीम का जमशेदपुर आगमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version