TNF News

गायब व्यक्ति के बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, कहा तिसरी पुलिस पर नहीं है भरोसा

Published

on

तिसरी, गिरिडीह : तिसरी गावां मुख्य मार्ग स्थित सिंघो में बुधवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा गायब व्यक्ति के बरामदगी के लिए सड़क जाम कर दिया गया और व्यक्ति के बरामदगी की मांग की गई। करीब दो घंटे सड़क जाम रहने के बाद खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के आश्वाशन पर ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गायब विजय यादव की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उसका पति 27 जनवरी के शाम चीनी खरीदकर वापस लौट रहा था, जिसके बाद से उसका अब तक कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कुछ लोगों पर आशंका जाहिर करते हुए अपने पति के अपहरण होने की बात कही।

THE NEWS FRAME

Read More : प्रयागराज कुम्भ हादसे पर झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य जम्‍मी भास्कर ने जताया शोक

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तिसरी थाना को विजय यादव के गायब होने की जानकारी देते हुए कुछ लोगों पर अपहरण का आशंका जाहिर करते हुए आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन तिसरी पुलिस अब तक अपृहीत विजय यादव की कोई खोजबीन नहीं कर पाई है। जब जब ऐसा घटना घटा है तब तब गायब लोगों का शव ही मिला है, जिस कारण उन्हें तिसरी पुलिस पर जरा भी भरोसा नहीं है।

वहीं सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने लोगों को आश्वस्त कराते हुए खुद से पूरे मामले की जांच करने और खोजी कुत्ते के प्रयोग कर गायब विजय यादव को ढूंढने की बात कहे, जिसके बाद उनके आश्वाशन पर ग्रामीणों ने सड़क जाम खत्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version