झारखंड

किशोर कुणाल का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षतिः सरयू राय

Published

on

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने अपने विद्यार्थी जीवन के सखा, पूर्व आईपीएस अधिकारी और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक न्यक्त किया है।

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सरयू राय ने लिखाः पटना के श्री हनुमान मंदिर से प्रसिद्ध आचार्य किशोर कुणाल नहीं रहे। आज सुबह हृदयघात ने उन्हें हमसे छीन लिया। वे विद्यार्थी जीवन से हमारे मित्र रहे हैं। मेरे बुलाने पर वे केबुल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में आए थे। किशोर जी का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

श्री राय ने आगे लिखाः आचार्य किशोर कुणाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म आदि क्षेत्रों में यशस्वी संस्थाओं का निर्माण किया। वह एक मिसाल बन गए थे। उन पर हमें गर्व है। ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें। मर्माहत परिवारजनों एवं सुहृद समूह को शोक सहन करने की क्षमता दें। उनकी कृतियों को आगे बढ़ाने का आशीष दें। गौरतलब है कि श्री किशोर पटना के महावीर मन्दिर न्यास के सचिव भी थे। वह पटना के ज्ञान निकेतन नामक प्रसिद्ध विद्यालय के संस्थापक भी थे।

यह भी पढ़ें : 5000 से 1000 वर्ष पहले: सोने की कीमत और समाज में उसकी महत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version