झारखंड

इंदर सिंह नामधारी जमशेदपुर पहुंचे, निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

जमशेदपुर, 29 मार्च, 2024: झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी गुरुवार देर रात जमशेदपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, उद्यमी हरजीत सिंह बिट्टू, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह सीरे, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सलाहकार चंचल सिंह भाटिया, जसबीर सिंह सोनी, राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

सरदार इंदर सिंह नामधारी सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं। वे शुक्रवार को सरदार गुरदीप सिंह पप्पू की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रांची होते हुए डाल्टनगंज लौट जाएंगे।

यह भी पढ़ें : सावधान रहें सतर्क रहें, भटके हुए तेंदुआ के रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को सहयोग करें

अभया बनर्जी फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version