नेशनल

Union Budget Mobile App : भारत का बजट अब आपके हाथों में।

Published

on

विश्व में प्रत्येक देश के कार्य करने का तरीका डिजिटल होता जा रहा है।  भारत भी इससे अछूता नहीं है और इस रेस में आगे है। जैसा की आपको मालूम है की वर्तमान भारत सरकार की कार्य शैली पूर्णत: डिजिटल होती जा रही है।  हर क्षेत्र में  भारत डिजिटलीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है।  बात करें पैसों के लेनदेन की या फिर पढाई की।  कोई जानकारी चाहिए या फिर मनोरंजन करना हो।  सबकुछ डिजिटल उपलब्ध है।  

इसी क्रम में भारत सरकार ने इस साल का बजट पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है। 

इससे एक लाभ तो यह हुआ की हर साल की भांति छपाई नहीं की गई।  वित्त मंत्रालय में आयोजित हलवा सेरेमनी के दौरान ही वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट मोबाइल एप्प (Union Budget Mobile App) को लॉन्च किया। 

इस ऐप की मदद से भारत का हर नागरिक बजट की रुपरेखा को देख सकता है और आसानी से समझ सकता है। बजट की पूरी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी काफी सरल है।  इस एप्प में हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में बजट उपलब्ध है।  

Union Budget Mobile App में ख़ास क्या है ? आइये समझते है। 

इस मोबाइल ऐप में 14 केंद्रीय बजट डाक्यूमेंट्स को पूरी तरह देखा जा सकता है। साथ ही वार्षिक वित्तीय विवरण, अनुदान (डीजी), वित्त विधेयक आदि को भी सरलता से देखा और समझा जा सकता है। 

THE NEWS FRAME

इस ऐप के माध्यम से डॉक्युमेंट्स को डाउनलोडिंग और प्रिंटिंग भी किया  सकता है।  साथ ही जूम इन-आउट, सर्च, कंटेंट टेबल, स्क्रॉल और एक्सटर्नल लिंक आदि के साथ यूजर-फ्रेंडली भी बनाया गया है।

आपको बता दें की 1 फरवरी 2021 को संसद में वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा बजट भाषण पूरा होने के उपरान्त संबंधित सभी दस्तावेज इस मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हो जाएंगे।  जिसका  उपयोग किया जा सकेगा। 

Union Budget Mobile App को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए बॉक्स पर क्लीक कर किया जा सकता है।  यह आईओएस और एंड्रॉइड  दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगा । अभी फिलहाल यह एंड्रॉयड पर ही उपलब्ध है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version