झारखंड

जिला पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान में टोंटो में मिले 10 और 5 किलो के दो IED बरामद, किया गया नष्ट

Published

on

चाईबासा: चाईबासा पुलिस, CoBRA, CRPF, और झारखंड जगुआर (JJ) के द्वारा संचालित संयुक्त अभियान के दौरान आज, 31 अगस्त 2024, को टोंटो थाना क्षेत्र के चिड़ियाबेड़ा और सरजोमबुरू के बीच जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 10 किलो का एक IED और 5 किलो का एक IED बरामद किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ता की सहायता से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया।

संचालित नक्सल विरोधी अभियान निरंतर जारी है।

यह अभियान प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं जैसे मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, और अश्विन के खिलाफ चलाया जा रहा है, जो कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए सक्रिय हैं।

अभियान के दौरान, 10 अक्टूबर 2023 से गोईलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा बलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दो IED बरामद किए गए और उन्हें विनष्ट कर दिया गया।

बरामदगी:

1. 10 किलो का 1 IED
2. 5 किलो का 1 IED

संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version