स्पोर्ट्स

अखिल भारतीय डाक शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सिंहभूम मंडल के दो कर्मचारियों का चयन

Published

on

जमशेदपुर: सिंहभूम मंडल के दो कर्मचारी, श्री दीपेश कुमार और श्री निशांत कुमार, का चयन अखिल भारतीय डाक शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये चयन प्रक्रिया विगत दो दिनों में परिमंडलीय कार्यालय रांची में आयोजित की गई थी।

श्री दीपेश कुमार, जो जमशेदपुर प्रधान डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत हैं, अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता में झारखंड परिमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र परिमंडल में सितंबर माह में आयोजित की जाएगी।

वहीं, श्री निशांत कुमार, जो जमशेदपुर प्रधान डाकघर में डाक सहायक के रूप में कार्यरत हैं, सिंहभूम मंडल से झारखंड परिमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे उत्तराखंड परिमंडल में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : दिव्यांग खिलाड़ियों के अधिकारों के प्रति समर्पित, ग़ज़ल ख़ान ने दिव्यांग क्रिकेट में परिवर्तनकारी कार्य के 10 साल पूरे किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version