झारखंड

घर से निकाली गयी वृद्ध महिला को डालसा के पीएलवी थाना की मदद से उसके घर पहुंचाया गया।

Published

on

जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के निर्देश पर मोबाइल वैन द्वारा डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डालसा टीम में पीएलवी के रूप में नागेंद्र कुमार, निताई चंद्र गोराई, संजय तिवारी, जोबा रानी बास्के, लक्ष्मी मुर्मू, मालती बेसरा, दांगी मुर्मू शामिल थे। जागरूकता अभियान के दौरान पीएलवी ने लोगों को डालसा के कार्यों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, बाल संरक्षण, शिशु परियोजना, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, डायन-बिसाही, नशाखोरी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अलावा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें : आतंकी संगठन से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार, हथियार चलाने की ले रहे थे ट्रेनिंग।

जागरूकता अभियान के दौरान डुमरिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक वृद्ध महिला मिली, जिसे उसकी अपनी बेटी ने ही मकान, जमीन, पेंशन आदि के सारे कागजात छीन कर बेघर कर घर से निकाल दिया था।

वह महीनों से फुटपाथ पर रहने को मजबूर थी और किसी तरह भीख मांगकर और आधा पेट खाना खाकर गुजारा कर रही थी। जागरूकता अभियान के दौरान जब डालसा टीम को उपरोक्त पीड़ित बुजुर्ग महिला के बारे में पता चला तो उन्होंने डुमरिया थाने में जाकर इसकी जानकारी दी और एक पुलिसकर्मी की मदद से पीएलवी की मौजूदगी में उसे घर भेजा गया। बुजुर्ग महिला का नाम सावित्री भगत (65), पति- स्वर्गीय रजनीकांत भगत, गांव- पथरासाई, टोला- डांडके घुटू, पोस्ट- भगबंची, थाना इमरिया, पंचायत: खरिदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version