TNF News
चक्रधरपुर वन विश्रमागार में आजसू पार्टी का बैठक आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा के नेतृत्व में हुआ सम्पन्न।
रिपोटर : जय कुमार
चक्रधरपुर : आज चक्रधरपुर वन विश्रमागार में आजसू पार्टी का बैठक आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष श्री मुंडा ने बताया कि अगामी दिनों में चक्रधरपुर में आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो का आगमन होना है।
उसको लेकर विशेष तैयारी चल रही है साथ ही साथ अगले एक सप्ताह के अन्दर सभी गांव में चूल्हा प्रमुख का गठन सुनिश्चित करने का पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया,श्री मुंडा ने यह भी बताया कि अगामी महीनों में चक्रधरपुर विधानसभा के सभी पंचायतों में पदयात्रा कार्यक्रम की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर महतो, केंद्रीय सदस्य अजय महतो, जिला प्रवक्ता मनोज सिंह,चंद्रदीप प्रधान, शुभम महतो, गुरुचरण नायक, मो जिशान भगवान गोप, मानिक मुंडा, सुरेश मुंडा, सूरज महतो,अनिल मुंडा, चंद्रशेखर बोदरा , मंगल सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।