नेशनल

केंद्र सरकार ने रेलवे यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती सुविधाओं का पुनः किया ऐलान

Published

on

जमशेदपुर : केंद्र सरकार ने रेलवे यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती सुविधाओं की फिर से घोषणा की है, जो विभिन्न श्रेणियों की ट्रेनों पर लागू होंगी। इस रियायत का लाभ लाखों वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को मिलेगा, जो देशभर में रेल यात्रा करते हैं।

रियायत की मुख्य बातें:

  1. पुरुष वरिष्ठ नागरिकके लिए छूट की आयु 60 वर्षया उससे अधिक होगी।
  2. महिला वरिष्ठ नागरिकके लिए राहत की आयु 58 वर्षया उससे अधिक होगी।
  3. पुरुषोंको रेल यात्री किराये में 40%की छूट दी जाएगी।
  4. महिलाओंको रेलवे किराये में 50%की छूट मिलेगी।
  5. यह छूट मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, जनशताब्दी, दुरंतोजैसी किसी भी यात्री ट्रेनों में उपलब्ध होगी।
  6. रेलवे टिकट आरक्षण या सामान्य टिकट बनाते समय किसी भी आयु प्रमाण की आवश्यकता नहीं होगी।
  7. हालांकि, यात्रा के समय टिकट जांच (टीसी) के दौरान पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंसया फोटो के साथ कोई अन्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दस्तावेज अनिवार्य रूप से दिखाना होगा।
  8. वरिष्ठ नागरिक अपने टिकट टिकट/आरक्षण कार्यालयसे या इंटरनेटके माध्यम से बुक कर सकते हैं।
  9. पीआरएसमें वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए स्लीपर क्लास में 6 बर्थऔर एसी-3, एसी-2में 3 बर्थआरक्षित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें :  पाकुड़: आदिवासियों को छीनी जमीन पर वापस कब्जा दिलवाएंगे, घुसपैठियों को संथाल परगना से बाहर निकाल फेंकेंगे: चम्पाई सोरेन

अतिरिक्त सेवाएं:

– राजधानी और दुरंतो ट्रेनों में 4 से अधिक बर्थवरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित होंगी।

– वरिष्ठ नागरिकों, बीमार यात्रियों और विकलांगों को व्हीलचेयरनि:शुल्क प्रदान की जाएगी।

– यदि वरिष्ठ नागरिकों को गाइड (अधिकृत कुली) की आवश्यकता होती है, तो उन्हें अलग से शुल्क देना होगा।

– रेलवे प्रशासन कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर बीमार, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए बैटरी चालित व्हीलचेयरमुफ्त में उपलब्ध कराएगा।

– आईआरसीटीसी  द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों और बीमार यात्रियों के लिए विशेष यात्री मित्र सेवाएंभी कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर शुरू की गई हैं।

– ट्रेन के प्रस्थान के बाद, यदि निचली बर्थ खाली होती हैं, तो वरिष्ठ नागरिकों, विकलांग व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को सभी रेल यात्रियों तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version