सोशल न्यूज़

SUCI(C) झारखंड राज्य कमेटी ने मनाया महान मई दिवस।

Published

on

जमशेदपुर | झारखण्ड 

महान मई दिवस के उपलक्ष में दिनांक 01 मई 2023 प्रातः 8:00am बजे एकमात्र मजदूर वर्ग की पार्टी सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के बैनर तले सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक में मजदूर दिवस के विषय में संक्षिप्त परिचय देते हुए आम जनों और मजदूरों को मई दिवस का बैच पहनाया गया। उसके उपरांत  संध्या 4:00 बजे आदित्यपुर के कुलूपटांगा बस्ती स्थित जिला पार्टी कार्यालय में SUCI(C) झारखंड राज्य कमेटी सदस्य कामरेड सुमित राय जी एवं कामरेड लिली दास जी की उपस्थिति में परिचर्चा किया गया।

परिचर्चा में मुख्य वक्ता कामरेड सुमित राय जी ने उपस्थित समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के वक्तव्य सुनने के पश्चात विस्तार पूर्वक मजदूर दिवस की प्रासंगिकता एवं ऐतिहासिक तथ्यों को वर्तमान स्थिति के साथ जोड़ते हुए संबोधित किया। आज की परिचर्चा की अध्यक्षता कॉम. विष्णु देव गिरि एवं संचालन कॉम. सुशांत सरकार ने किया।

परिचर्चा में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद मालती देवी, विमला सिंह, मौसूमी मित्रा, गौतम महतो, रूपा सरकार, देवा मुखी, सुखदेव छेत्री, विशाल सिंह, विजय राज, विशाल वर्मन, अमन सिंह, नितेश झा, अनीता महतो, मदन सिंह, विजय कुमार गिरी, मनोज कुमार गिरी, महावीर मुंडारी, अमरेंद्र राय उमाशंकर सिंह आदि ने शिरकत किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version