TNF News

मुख्य खबर: राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत शिविर का आयोजन

Published

on

जमशेदपुर 25 फरवरी 2024:  बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान परिसर में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बैंक ऑफ बडौदा द्वारा बैंक खाता खोलने की व्यवस्था भी की गई थी। इस शिविर में उम्र सीमा 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष की महिलाओं के लिए पंचायत स्तरीय शिविर में कुल 90 महिलाओं ने निःशुल्क पेंशन हेतु फॉर्म भरा। इस दौरान 30 महिलाओं ने नए बैंक खाते खोलवाए। इस तरह सारे फॉर्म प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा के पास जमा किए गए और जल्दी से जल्दी पेंशन स्वीकृत किये जाएंगे ताकि लाभार्थियों को लाभ मिल सके। पेंशन स्वीकृत होने के बाद, लाभार्थियों के खाते में ₹1000 प्रतिमाह जमा होगा।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, मुखिया राजकुमार गौड़, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, पूर्व वार्ड सदस्य चंद्रकांत सिंह, समाजसेवी राजीव चौधरी, भोला सिंह सहित बैंक के कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : 

जमशेदपुर नागरिक परिषद की बैठक: शहर के तीन प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित

सिंहभूम चैंबर में आयकर अधिनियम सेक्शन-43बी(एच) पर परिचर्चा

मुख्य खबर: राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version