सोशल न्यूज़

राही ट्रस्ट ने 112 वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया

Published

on

जमशेदपुर, 9 मार्च 2024: राही ट्रस्ट ने आज तुलसी भवन, बिष्टुपुर में 112 वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का विषय था “महिलाओं के समावेशन को प्रेरित करना”। कार्यक्रम में महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आर्थिक रूप से समृद्ध होना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने पर विशेष ध्यान दिया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन विकास कुमार सहनी तथा अध्यक्ष अशोक कुमार ने महिलाओं को भेट देकर सम्मानित किया। दो गृहिणीया संध्या लकड़ा एवं आशा खरबंदा को सम्मान पत्र और भेट देकर सम्मानित किया गया।

राही ट्रस्ट ने 112 वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया

राही ट्रस्ट ने 112 वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया

पढ़ें यह खबर : महाशिवरात्रि: क्या हैं इसका धार्मिक महत्त्व और पूजा पर्व

इस कार्यक्रम में रंजना मुखर्जी, रितु शर्मा, मनोज सकुजा, पॉलमी मुखर्जी, राजकुमार भारती, हरजीत सिंह, विद्यानंद यादव, बुलबुल निषाद, सुनीता सचदेव, सीमा सकुजा, हरदीप कौर, गीता शर्मा, अदिति शर्मा, कुमुद भारती, ललिता यादव, जगदीश खरबंदा, सुमित मैनी, सोना मैनी इत्यादि शामिल हुए।

कार्यक्रम में महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि महिलाएं समाज का आधार हैं और उनका सशक्तिकरण समाज के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी गईं।

पढ़ें यह खबर : क्राइम डायरी: निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे शाहिद को गोली मारी, टीएमएच में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version