झारखंड

जमशेदपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ सद्भावना दौड़ का आयोजन

Published

on

जमशेदपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

जमशेदपुर : भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन (पूर्वी सिंहभूम) की ओर से दिनांक 2 अक्टूबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसी क्रम में जमशेदपुर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा “रन फॉर सद्भावना” का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में 15,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें उच्च पदाधिकारी और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। यह दौड़ साकची गोल चक्कर से शुरू होकर जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक आयोजित की गई, जहाँ प्रतिभागियों ने दौड़ और पैदल चलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके साथ ही, मंच पर शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें श्री एस.एन. पाल को अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : माता पिता का अपमान करने से लगता है पितृ दोष। जानें उनके कोप से बचने के सरल उपाय : पितृ पक्ष स्पेशल।

सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा साकची स्थित गांधी मैदान में भी एक जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री सरयू राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेशेश्वर पांडे और कप्तान पॉल उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन, भारतीय मानवाधिकार संगठन और झारखंड पुलिस के जवानों को अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में धीरज कुमार झा, वाई दुर्गा राव, वेद प्रकाश, अजय झा, अविषेक, राहुल झा, बिरेंद्र, श्रीकांत मेहता, जग्गानाथ घटक, रमेश, सुखबिंदर, राम खंडेलवाल, राहुल, पियूष पाल, रूपम राय, स्वाति राय चौधरी, महावीर प्रसाद, मुकेश, फिरोज, और अविनाश सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदानों को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में एकता और शांति का संदेश देने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version