TNF News

करीम सिटी कॉलेज में विजय दिवस के अवसर पर एनसीसी ने कार्यक्रम आयोजित किया।

Published

on

जमशेदपुर : विजय कारगिल दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने युद्ध नायकों के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया। कैडेट्स के बीच क्विज, कविता, भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

करीम

प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रेयाज ने कैडेट्स के प्रति युद्ध नायकों के बारे में अपने विचार भी साझा किए और प्रतियोगिता में जीतने वाले कैडेट्स को पुरस्कार भी दिए। डॉ. इंदरसेन सर, डॉ. बी.एन. त्रिपाठी, डॉ. आले अली, डॉ. फिरोज इब्राहिमी, डॉ. (उधम, शहबाज, मुजाहिदुल इस्लाम), साजिद और अन्य कई शिक्षक कार्यक्रम मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी पढ़े :कारगिल विजय दिवस पर सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने ‘ऑपरेशन विजय’ के युद्धवीरों को सम्मानित कर जताई कृतज्ञता।

विजय कारगिल दिवस के अवसर पर कैडेट्स द्वारा काॅलेज ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। सारी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य के शुभ हाथों से पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिए गए। अंत में एनसीसी गीत और राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version