TNF News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब भारत के सदस्यों ने किया पौधारोपण।

Published

on

जमशेदपुर : 5 जून – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष श्री भरत सिंह ने पौखारी गांव में पौधारोपण किया। इस पौधारोपण का उद्देश्य पौधा लगाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़े : मिशन भारत संगठन के द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया गया।

इसलिए पौधारोपण करने के बाद क्लब के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह द्वारा आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया जिसमें उन्हें बताया गया कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करना, प्लास्टिक का थैला प्रयोग करना पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक है।

यह भी पढ़े :टाटा स्टील यूआईएसएल ने नए अपसाइक्लिंग सेंटर के साथ पर्यावरण अनुकूल पहल की शुरुआत की।

इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। यदि हम पौधा नहीं भी लगा पाते हैं तो आसपास मौजूद पौधों की अच्छी देखभाल करनी चाहिए ताकि वह फल फूल कर एक बड़े वृक्ष का रूप ले सके। इस दौरान श्री सिंह के साथ क्लब की उपाध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, लायन राजेश कुमार, लायन राजेश सिंह, लायन आयुष्मान सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version