TNF News

लायंस क्लब भारत ने बांटा जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री।

Published

on

जमशेदपुर : 20 जुलाई,लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत की उपाध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने बताया कि हमारे क्लब के अध्यक्ष एम.जे.एफ.

लायंस

लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा आज 15 जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, पेन आदि पठन पाठन सामग्रियों का वितरण किया गया। नए कॉपी किताब पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। और सभी बच्चों ने हमारे क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े :एमजीएम अस्पताल में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया भोजन वितरण।

इस दौरान क्लब की उपाध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव लायन आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष लायन सौरव आनंद, एडमिनिस्ट्रेटर लायन मीनल शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version