TNF News

लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Published

on

वीर शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को पुण्यतिथि पर नमन

जमशेदपुर 26 फरवरी, 2024: 26 फरवरी 2023 को मुंबई के नज़दीक सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद मनोरंजन कुमार के पिता सूबेदार नवीन, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यगण, और नागरिक परिवेश से लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने उपस्थित थे।

संगठन के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता इस समाज के लिए पूज्य हैं जिनके कोख से मनोरंजन जैसा लाल पैदा हुआ। सैन्य परिवार ने कहा कि सेनानियों के लिए देश सर्वप्रथम होता है और इसका सर्वोत्तम उदाहरण है देश के खातिर जान न्योछावर करने वाले हमारे वीर सेनानी।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर और अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि देकर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं शहीद मनोरंजन कुमार अमर रहे के नारे से वातावरण गूँजमय हो गया। शहीद मनोरंजन कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य संध्या 5:30 बजे वीर के निवास स्थान पर पहुंचे और शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पेट्टी ऑफिसर वरुण कुमार, नवीन कु सिन्हा, विनय यादव ,एस के सिंह ,संजय सिंह, निर्मल कुमार बिमल कुमार ओझा, विनय कुमार,नवीन के सिन्हा, एसके सिंह, विष्णु देव प्रसाद, बिमल ओझा, संजीव कुमार, सुशील कुमार सिंह दिनेश कुमार सिंह एक कुमार श्रीवास्तव, वीर शहीद मनोरंजन के माता-पिता, सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। वीर शहीद मनोरंजन कुमार को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें :

टाटा स्टील की क्रोमाइट माइंस ने 25वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह में छह पुरस्कार जीते

टाटानगर में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 551 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवरब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम

अन्य महत्वपूर्ण बातें:

शहीद मनोरंजन कुमार झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले थे।

वह 2008 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में 18 नौसेना कर्मी शहीद हुए थे।

शहीद मनोरंजन कुमार को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

श्रद्धांजलि समारोह:

शहीद मनोरंजन कुमार के पिता सूबेदार नवीन, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य, और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगठन के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर और नागरिकों ने पुष्पांजलि देकर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया।

भारत माता की जय और शहीद मनोरंजन कुमार अमर रहे के नारे से वातावरण गूंजमय हो गया।

शहीद मनोरंजन कुमार:

मनोरंजन कुमार झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले थे।

वे भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर कार्यरत थे।

26 फरवरी 2014 को, सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में वे शहीद हो गए।

उनकी वीरता और देश प्रेम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

यह श्रद्धांजलि समारोह उन वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अवसर था जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version