झारखंड

कल करीम सिटी में कला कार्निवल प्रतियोगिता: लेख, कविता, और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

जमशेदपुर : दिनांक 12/03/2024 को करीम सिटी के सभागार में “Artist of Jamshedpur” ने “SPArC” (सोसाइटी फॉर प्रमोटिंग आर्ट एंड कल्चर) के साथ मिलकर कला कार्निवल प्रोग्राम का दूसरा दिन आयोजित किया। इस प्रतियोगिता में लेख, कविता, और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कई बच्चे इसमें भाग लिए।

लेख प्रतियोगिता: लेख प्रतियोगिता को तीन कैटेगरीयों में विभाजित किया गया।

  • समूह A: 12 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। उनका विषय “इंटरनेट और इसका दुरुपयोग” था।
  • समूह B: 13 – 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। उनका विषय “जीवन का पहलू” था।
  • समूह C: 19 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों ने भाग लिया। उनका विषय “रील और रियल लाइफ” था। लेख प्रतियोगिता का निर्णयक कार्य करीम सिटी कॉलेज के प्रोफ़ेसर साकेत कुमार ने किया।

कविता प्रतियोगिता: कविता प्रतियोगिता में चार कैटेगरीयां थीं।

  • समूह A: 3 से 6 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया, जिनका विषय “राइम विथ एक्शन” था।
  • समूह B: 7 से 12 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया, और उनका विषय “देशभक्ति” था।
  • समूह C: 13 से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया, जिनका विषय “सूर्यकांत निराला त्रिपाठी या रॉबर्ट फ्रॉस्ट” था।
  • समूह D: 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों ने भाग लिया, जिनका विषय “स्वरचित कविता” सुनाना था। कविता प्रतियोगिता का निर्णयक कार्य प्रिंस मिश्र और प्रिया खेस ने किया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दो कैटेगरीयां थीं।

  • समूह A: 10 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया, जिनका थीम “स्वतंत्रता सेनानी और उनके वचन” था।
  • समूह B: 11 से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया, और उनका थीम “भारतीय राज्य की प्रस्तुति” था। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का निर्णयक कार्य प्रिंस मिश्र और प्रिया खेस ने किया।

इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी पूरी क्षमता से भाग लिया, और सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version