झारखंड

डिमना स्थित मुर्मू कमप्लेक्स में झामुमो का संकल्प सभा आयोजित।

Published

on

जमशेदपुर: डिमना स्थित मुर्मू कमप्लेक्स में झामुमो का संकल्प सभा आयोजित किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू के अध्यक्षता में बाबा तिलका मांझी चौक डिमना मुर्मू कंपलेक्स में संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया कि केन्द्र के भाजपा सरकार के ईसारे पर झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर आदिवासी मुलवासियों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

डिमना स्थित मुर्मू कमप्लेक्स में झामुमो का संकल्प सभा आयोजित।

पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन के रिहाई तक झारखंड की जनता चुप नहीं बैठेगी। गांव से लेकर शहर तक भाजपा एवं केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी का जोरदार विरोध जारी रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही आने वाला समय में भाजपा मुक्त झारखंड बनाने का भी का संकल्प लिया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के शहीद नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो, शेख बदरूद्दीन, योगेन्द्र कुमार निराला, बाबर खान, फैयाज खान, रंजीत देव, राजु श्रीवास्तव, होंदा दास, मनु माझी, उज्जवल दास, हैप्पी तनतुबाई, संजू कुटिया, कुसनू सुंडी, धनु टुडू, महेश्वर कालिंदी, दास जी, सनातन टुडू, नन्दलाल तनतुबाई, प्रधान मुदुया समेत सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक साथ भोजन भी किया।

यह भी पढ़ें : छठी नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023-2024 की शुरुआत 19 मार्च से होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version