TNF News

जेएन टाटा के 185वें जन्म जयंती पर भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Published

on

जमशेदपुर: आज, दिनांक: 3 मार्च 2024 को, रविवार को जमशेदपुर के संस्थापक, जे एन टाटा की 185वीं जन्म जयंती पर, भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष, श्री एस एन पाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में माल्या किया गया। टाटा जी का जन्म 1839 में हुआ था। उनकी सोच और मेहनत से उन्होंने अपने लोहा नगर को विश्व में लोहा मनवाने में सफलता प्राप्त की है। उनके साथी, पी एन बोस ने भी जेएन टाटा जी के साथ इस सफलता में हाथ बटाया। आज टाटा स्टील के नाम से नहीं, बल्कि भारत और विश्व भर में ख्याति प्राप्त हुई है। टाटानगर को पहले ‘काली माटी’ के नाम से जाना जाता था, जो अब काली माटी रोड तक सीमित है।

पढ़ें खास खबर: 

Ranveer Singh Upcoming Movies: रणबीर सिंह की आने वाली 4 फिल्में जो बॉक्स ऑफिस में धमाका करने वाली हैं

जे एन टाटा की दूरदर्शी भावना का जश्न – टाटा स्टील की प्रतिबद्धता का महत्व

टाटा स्टील ने रोजगार के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, और आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। टाटा ने हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी को साबित किया है, खेलकूद में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है और चिकित्सा में उनकी सुविधाएं उत्कृष्ट हैं। हम सभी को गर्व महसूस हो रहा है कि हम टाटानगर जमशेदपुर के निवासी हैं, जहां रोजगार के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाई जाती है।

आज के कार्यक्रम में हमारे संगठन के पदाधिकारी, राम खंडेलवाल, प्रभात कुमार, जगन्नाथ घटक, वाई दुर्गा राव, धीरज कुमार झा, महावीर प्रसाद, श्रीमती अन्नू कुमारी, जुली कुमारी, अभिषेक सिन्हा, राहुल झा, सुखविंदर सिंह, फिरोज, वेद प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, और अन्य सदस्य मौजूद थे।

जेएन टाटा के 185वें जन्म जयंती पर भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जेएन टाटा के 185वें जन्म जयंती पर भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version