राजनितिक

विधायक सरयू राय के निर्देशन में बिरसानगर पश्चिमी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Published

on

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर बिरसानगर पश्चिमी मंडल में मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह कि अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह ने बताया कि मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना है और विकास के कार्यों की समीक्षा करनी है.

सरयू राय

जो भी विकास के कार्य अधूरे है उसकी सूची बनानी है. बैठक में संगठन के विस्तार के संबध में अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष एम चन्द्र शेखर राव, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया और बिरसानगर पश्चिमी मंडल के सभी पदाधिकारी गण और कर्मठ कार्यकर्ता गण शामिल हुए.

यह भी पढ़े :भाजमो बिरसानगर पूर्वी की बैठक संपन्न. महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए क्षेत्र भ्रमण करेंगे कार्यकर्ता.

मंडल के महामंत्री प्रेम रंजन घोष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version