झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सुरक्षाकर्मी को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस

Published

on

चाईबासा (Jay Kumar): पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन मंगलवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें एक जवान विनय बानसिंह की मौत हो गई थी। चंपाई सोरेन ने आज मृतक के परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बांधा है। साथ ही शोक संतप्त परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस बाबत ट्वीट कर कहा है कि “कल एक सड़क दुर्घटना में मेरी सुरक्षा में तैनात चालक सह सुरक्षाकर्मी विनय कुमार बानसिंह का निधन हो गया था। आज प सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंर्तगत भोया गांव में उनकी समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर, उन्हें श्रद्धांजलि दिया। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं।”

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के नाम प्रज्ञा केंद संचालको ने समाजसेवी डॉ विजय सिंह को सौंपा मांगपत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version