TNF News

आंधी-तूफान से घर गिरने पर मुआवजे की मांग

Published

on

जमशेदपुर: सामाजिक सेवा संघ ने आज धालभुमगढ़ चार चक्का पंचायत की एक विधवा महिला के लिए आपदा राहत कोष से उचित मुआवजे की मांग को लेकर उपायुक्त जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपा। 11 मार्च 2024 को आए आंधी-तूफान से महिला का घर गिर गया था, जिसके बाद से वह बेघर है और पेड़ की छांव में रह रही है।

संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत ने बताया कि महिला ने घर गिरने की लिखित जानकारी धालभुमगढ़ सीओ और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में उपायुक्त से महिला को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया गया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत, झारखंड आंदोलनकारी नेता सपन करवा, समाजसेवी राजा कालिंदी, तपन महतो, सौरव दास, रामदास मुर्मू, शिवलाल लोहरा, बहादुर शर्मा, छोटे सरदार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : मतदान केंद्र, चेकनका का किया निरीक्षण, रूरल एसपी एवं सिटी एसपी समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version