नेशनल

COVID-19 टीकाकरण अपडेट : 40.31 करोड़ खुराकें भारत के सभी राज्यों को दी जा चुकी है।

Published

on


भारतीय राज्यों को 40.31 करोड़ से अधिक के टीके की खुराक अब तक प्रदान की जा चुकी है।

जिसमें से 1.92 करोड़ से अधिक वैक्सीन अब भी राज्यों / निजी अस्पतालों के पास शेष बचे हैं।

New Delhi : आज दिनांक 15 जुलाई, 2021 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 40.31 करोड़ से अधिक के टीकों का वितरण विभिन्न माध्यमों से किया गया है।

देश में टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75% राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद कर मुफ्त आपूर्ति कर रही है। 

बता दें कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक सभी माध्यमों के द्वारा 40.31 करोड़ (40,31,74,380) वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है और 83,85,790 खुराक अभी रास्ते में है। जिसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 38,39,02,614 खुराक है। जिसमें से 1.92 करोड़ से अधिक (1,92,71,766) शेष और अप्रयुक्त COVID-19 वैक्सीन की खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल किया जाना है।

(आंकड़े आज सुबह 8 बजे के अनुसार दर्शाए गए हैं।)

पढ़ें खास खबर– 

वायरल हुआ हिंदुस्तानी वे। मात्र 19 घंटे में 10 लाख से अधिक बार देखा गया।

हुर्रे! खुल गया जुबली पार्क। लेकिन रखें सावधानी। पार्क में इंट्री करने के लिए सुरक्षा गार्ड को दिखाना होगा आईडी प्रूफ।

भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास करती हैं – उलीडीह मंडल।

बिहार के गया में कोरोना बना खिलौना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version