त्योहार

भरत सिंह ने अपनो के संग मनाई होली

Published

on

जमशेदपुर 23 मार्च : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां श्री सिंह से जुडे कई लोगों ने साथ मिलकर एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली के त्यौहार का आनन्द लिया। इस होली मिलन समाराह में लोगों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाने के अलावा ठंडाई व व्यंजनों का भी आनन्द लिया श्री सिंह ने कहा कि होली रंगो का त्यौहार है। होली का आयोजन विभिन्न तरीकों से भारत के विभिन्न हिस्सों में किया जाता है, और हर स्थान पर इसे अपने तरीके से मनाया जाता है। होली के पहले दिन, जिसे होलिका दहन के रूप में जाना जाता है, लोग होलिका के मूर्ति को आग में जलाते हैं। इसके पीछे का सन्देश है कि बुराई का अंत हमेशा अच्छाई की जीत पर होता है। आज हमलोगों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां हम लोगों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाया और गीत संगीत का आनन्द उठाया।

श्री सिंह के द्वारा आयोजीत इस होली मिलन समारोह में लायंस क्लब की डिप्टी केबीनेट सेक्रेटरी सह संभव संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह, अंजुला सिंह, शक्ति सिंह, शत्रुघन सिंह, सुचित्रा रूंगटा, पी॰.पुष्पलता, पुष्पा सिंह, कमल राव, कंचन मिश्रा, शैलजा सिंह, रिपा दत्ता, संजु कुमारी, वर्षिका कुमारी, एस.पी.सिंह. मनोज सोनी, संजीव मिश्रा, राजेश कुमार, डाॅ॰.राणा प्रविन, सुनन्दा सिंह, मधु मिश्रा, कुमार संदेश, अवनित रूंगटा, राजेश सिंह, आयुष्मान सिंह, सौरभ आनन्द, मिनल शर्मा, प्रिती पाण्डे, गोपी सिंह, विशाल रघुराज, मनोज कुमार, राम कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version