झारखंड

जिला के सभी आम जनता को सूचित किया जाता है कि जन शिकायत हेतु मोबाईल नम्बर पर संपर्क करें।

Published

on

अब आम नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण होगा।

जमशेदुर : महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रॉची के द्वारा निर्गत पुलिस आदेश सं० 99/2024 के आलोक में आम नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण करने एवं पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय हेतु झारखण्ड राज्य के सभी 24 जिलों में दि० 10.09.2024 को एक साथ “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” किया जाना है। पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिला अंतर्गत माईकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में दिनांक 10.09.2024 को प्रातः 09:00 बजे से आयोजन किया जायेगा।

पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिला के सभी आम जनता को सूचित किया जाता है कि जन शिकायत हेतु मोबाईल नम्बर- 9471167577 एवं E-mail Id- janshikayatjsr@gmail.com पर अपनी शिकायत साझा कर सकते हैं।

आप सभी जिलेवासियों से जमशेदपुर पुलिस अपील करती है कि उक्त सूचना का प्रचार-प्रसार आप अपने आस-पास, गाँव-मुहल्ला एवं अन्य सार्वजनिक जगहों पर प्रसारित करें। ताकि आम नागरिकों के शिकायतों / समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

।। जमशेदपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।।

यह भी पढ़ें : आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार जिले में आज 11 प्रखंडों के 16 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version