TNF News

73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जिला कार्यालय साकची में झंडोत्तोलन किया।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 27 जनवरी, 2022

भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजमो जिला कार्यालय साकची में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा आज ही के दिन सन 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान को लागू किया गया था। इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र के रूप में घोषित किया गया था।

आज के दिन हम भारत के तमाम शहीदों को स्मरण करते है जिनके बदौलत हमें यह आजादी मिली है। देशवासियों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश के विकास में अपनी सार्थक भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, वंदना नामता, जिला मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, व्यवसायिक प्रतिनिधि व महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष व साकची मंडल प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, शंकर कर्मकार, प्रवीण सिंह, कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, नीरज साहु, किरण सिंह, शंभु झा, प्रेम करण पांडेय, किरण सिंह, डी मनी, झुन्ना, कैलाश झा, महेंद्र सिंह, बैज नाथ दुबे, अजय सिंहा, बिनोद बिहारी राय लक्ष्मीनगर, नंदिता, रेखा, खामरी, उषा पुतुल सिंह, काकोली सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version