क्राइम

6 साल की बच्ची का उसके ही भाई के सामने हुआ रेप।

Published

on

 

भोपाल : यह घटना आज से कुछ दिन पहले की है। मध्यप्रदेश राज्य के भोपाल के कोलार में घटी यह घटना बेहद सर्मसार करने वाली है।

6 वर्षीय एक लड़की को एक कमरे में कैद कर उसके मामा और नाना ने उसके 3 साल छोटे भाई के सामने ही सामूहिक बलात्कार किया गया।

यह घटना गुरुवार 8 अप्रैल शाम 6 बजे के आसपास  सामने आया जब लड़की की मां काम से वापस घर आई। हर दिन की तरह उस लड़की का व्यवहार नहीं था। वह थोड़ी गुमसुम और चुपचाप थी। लड़की ने अपनी मां से बताया कि उसने आज अपने कपड़े धोए। इस बात को सुनकर उसकी मां थोड़ी देर सोचने लगी और महसूस किया कि कुछ तो उसकी बच्ची के साथ अनहोनी हुई है। उसका व्यवहार भी हर दिन की अपेक्षा बदला हुआ था। उसकी मां ने आज के बदले व्यवहार को लेकर उससे सवाल किया। तो लड़की ने डरते हुए उसके साथ हुए दुर्घटना की हरेक बात कह डाली। 

लड़की की आपबीती सुन उसकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करे। लेकिन उसने हिम्मत बांधी और निकट थाने को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बात दें कि इन आरोपियों में से एक उसकी मां का चचेरा भाई है और दूसरा पीड़ित लड़की का नाना है। पुलिस के अनुसार लड़की अपने परिवार के साथ काजीखेड़ा के गोंदीपुरा में रहती है। घटना के दिन लड़की अपने छोटे भाई और आरोपी मामा के साथ बाजार गई थी। उसके मामा ने समोसा दिलाने के बहाने उन्हें अपने साथ एक घर में ले गया। जहां दूसरा आरोपी पहले से मौजूद था। दोनों ने उसे एक कमरे में कैद कर उसके छोटे भाई के सामने ही उसके साथ गलत काम किया।  उसके बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की को 20 रुपये और समोसा देते हुए उनके घर पर छोड़ दिया। और इस घटना को किसी से नही कहने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version